पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर स्कॉर्पियो न मिलने से नाराज़ युवक ने गंगा में लगाई छलांग, मौत
दीदारगंज मरीन ड्राइव (पिलर नंबर-46) पर सोमवार रात पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के सागर कुमार (30 वर्ष) ने पिता से स्कॉर्पियो खरीदने को लेकर हुई बहस के बाद गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। कूदने से पहले उसने परिजनों को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। मरीन ड्राइव से युवक की स्कूटी और जूता बरामद हुआ। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर ल