कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में 25 मई से शुरू होगा नौतपा, 2 जून तक रहेगी भीषण गर्मी, कोंडागांव जिला प्रशासन ने दी आवश्यक सावधानियां बरतने
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी। ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा प्रारंभ माना जाता है। यह अवधि 25 मई से 2 जून तक रहेगी। इन 9 दिनों के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे छत्तीसगढ़ समेत पूरे क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिलता है।