गायघाट: रामनगर में मुहर्रम को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित उर्दू विद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटरा सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने की। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।