ललितपुर: नई तहसील के पीछे स्थित सूने मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की, मचा हड़कंप
उर्स देखने के लिए गए हुए शहर की नई तहसील के पीछे निवासरत एक परिवार के यहां मकान में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर घर का ताला तोड़कर घर में रखे हुआ सोने का एक हार, झुमकी, चूड़ी सेट एवं चांदी की दो जोड़ी पायल शाहिद अन्य कुछ आभूषण एवं लगभग ₹100000 की चोरी घटना को अंजाम दिया है। उक्त मामले मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।