महेंद्रगढ़: सांसद धर्मवीर सिंह ने महेंद्रगढ़ में कहा, सबसे ज्यादा मेडल हमारे प्रदेश के बच्चे लाते हैं, हमें गर्व है
भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह आज रविवार 5:00 बजे महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव बलाना स्थित आरपीएस कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आगाज किया है।