बनमनखी: बनमनखी में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी हुई
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर का गोदरेज तोड़कर करीब 50 से 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात एवं 8 लाख रुपये नगद की चोरी कर ली। खास बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, उसके पीछे ही पुलिस थाना स्थित है।