वारासिवनी: 28 जून को पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की खुराक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून, रविवार को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ तक लाने की अपील की है। विभाग के अनुसार भारत पोलियो मुक्त है, फिर भी सुरक्षा के लिए हर बच्चे को प्रत्येक अभियान में पोलियो की दो बूंद पिलाना जरूरी है।