बांधवगढ़: रेलवे स्टेशन पार्किंग में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन पार्किंग में युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुबे कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय आदर्श सिंह पिता राजकुमार सिंह के साथ मंजा श्रीवास्तव निवासी खलेसर उमरिया एवं चिरंजीव चौधरी निवासी उमरिया द्वारा विवाद करते हुए मारपीट की गई।पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज