मिल्कीपुर सीएचसी अधीक्षक डा. आनंद सिन्हा ने सोमवार शाम करीब चार बजे बताया कि तेंधा गांव की छात्रा आंशिक में सांस फूलने के लक्षण पाए गए थे।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच के बाद छात्रा को अलीगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां पर छात्रा के दिल का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ और सफल रहा। छात्रा पूरी तरह से स्वास्थ्य है।