फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र संख्या आठ में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य पार्षद वीणा देवी ने किया
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र संख्या आठ में शुक्रवार को चार बजे सड़क व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, वार्ड पार्षद आदि मौजूद थे। सड़क व नाला निर्माण कार्य से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।