सिंगरौली: यातायात पुलिस ने माजन मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान,50 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटकर लगभग ₹40000 का वसूला जुर्माना
लोकसभा निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु यातायात पुलिस में माजन मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और ₹40000 जुर्माने की कार्रवाई की गई।वहीं चेकिंग लगने से सड़कों पर गुजर रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा । इस दौरान थाना प्रभारी यातायात रामायण प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यह अभियान लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी लगातार जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान कुंजलाल पटेल एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।