भरगामा: भरगामा पुलिस ने पुराने और पेंडिंग मामलों में की कार्रवाई, पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अररिया पुलिस के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर भरगामा थाना पुलिस ने पुराने एवं लंबित मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए रात्रि छापेमारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।