बरेली: सीबीगंज क्षेत्र के खना गौटिया बंडिया में घर में सो रहा था परिवार,बराबर वाले कमरे से हो गयी चोरी
सीबीगंज क्षेत्र के खना गौटिया बंडिया निवासी में एक परिवार अपने घर में सो रहा था। परिवार जिस कमरे में सो रहा था उसके बराबर वाले कमरे से चोर 1 लाख 15 हजार की नकदी और सोने की झुमकी चोरी कर ले गया। खना गौटिया बंडिया निवासी चंदा बी अपने घर में परिवार के साथ सो रही थी तभी आंख खुली तो देखा बराबर वाले कमरे का कुंडा टूटा था।