बाड़मेर: ऊर्जा नगर में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
Barmer, Barmer | Jan 19, 2024 ग्रामीण थाना अंतर्गत एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सवाई माधोपुर निवासी संगीता पति मनराज मीणा व डेढ़ साल की बेटी के साथ बीते 3 साल से ऊर्जा नगर में रह रही थी। पति ने पत्नी को बाथरूम में लगे हुक से लटका देखा तो पत्नी को नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण थाना पुलिस शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।