बाड़मेर: ग्रामीण थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर में विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
Barmer, Barmer | Jan 19, 2024 ग्रामीण थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर में संगीता पत्नी मनराज मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी सवाई माधोपुर हाल निवासी ऊर्जा नगर बाड़मेर ने शुक्रवार को घर के बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी और विवाहिता की डेढ़ साल की बेटी भी है। मृतका का पति मनराज मीणा बिजली विभाग में कार्यरत है।