सांगोद: क्षेत्र के उरना GSS केंद्र पर खरीद बंद, किसानों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sangod, Kota | Apr 2, 2026 कई दिनों से मंडी में गेहूं की फसल लेकर बैठे किसानों का सब्र अब टूटने लगा है। MSP पर गेहूं खरीद में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत खजूरना सहित आसपास के ग्रामीणों ने कनवास चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई और शांतिपूर्ण धरना दिया।