वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नाथूपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने लाकर जांच में जुट गई है।