मेड़ता सिटी में सोमवार को शवयात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियां के हमले के मामले में अब एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो भी सामने आया,जिसमें यह नजर आ रहा कि लोगों को भागना पड़ा। मामले में स्थानीय लोगों ने सोमवार देर शाम करीब 7:00 बजे बताया कि अभी भी कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। मधुमक्खियों के हमले के CCTV ने लोगों को हैरान कर दिया है।