सूरतगढ़: पोक्सो का मामला हनीट्रैप निकला, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार, नाबालिग बालिका निरुद्ध, होटल में बनाते थे अश्लील वीडियो
सूरतगढ़ में पोक्सो एक्ट का दर्ज मामला जांच में हनीट्रैप निकला। सिटी थाना पुलिस ने दो महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बालिका को भी निरुद्ध किया है। आरोपियों द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर फोटो-वीडियो बनाकर दुष्कर्म केस की धमकी देकर रुपये ऐंठने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार सुबह मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच जारी है।