ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स-रेंजर्स ने विशेष बच्चों के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स-रेंजर्स ने आश्रय स्पेशल स्कूल, देहलां में विशेष बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में शांति, समानता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा दिया गया। विद्यार्थियों ने स्काउटिंग गतिविधियों, पारंपरिक नाटी, और प्रेरणादायक संदेशों के जरिए सबका मन जीता।