हसैली खुट्टी पंचायत के वार्ड-14 ढोलबज्जा गांव के महादलित टोले के लोंगो को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए एक अदद रास्ते के लिए तरस रहे हैं। ढोलबज्जा गांव निवासी रास्ते के लिए महिला, पुरुष एवं बच्चों के साथ मंगलवार को 11 बजे जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क बनवाने को लेकर बीडीओ को आवेदन दिया गया है।