पीलीबंगा: नाबालिग को बहला-फुसला कर भाग ले जाने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीलीबंगा थाना क्षेत्र की एक परिवादिया ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात आरोपी उसके नाबालिग पुत्र को बहला फुसलाकर भाग ले गया। पुलिस ने परिवादिया की शिकायत के आधार पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।