मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने शराब की भारी खेप को बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार लगभग 4 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि होली पर्व को देखते हुए बिहार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पंचमहला थाना की पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार छापेमारी की गई है।