जगदीशपुर: भागलपुर में छात्र-छात्राओं के बीच साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में साइबर थाना, भागलपुर द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं विद्यालयों में व्यापक रूप से साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।