बरेली: किला थाना क्षेत्र के किला छावनी के युवक को दबंगों ने जमकर पीटा
किला थाना क्षेत्र के किला छावनी के रहने वाले एक युवक को दबंगों द्वारा जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट की घटना को अंजाम दे कर दबंग मौके से फरार हो गए। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।