बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चौधरी तालाब के पास दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को जमकर पीटा
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चौधरी तालाब के पास पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।