बदायूं: उझानी कस्बे में अंबेडकर जयंती पर सपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, सांसद आदित्य यादव व पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि
Budaun, Budaun | Apr 14, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे में भारत रत्न डॉ. बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव एवं पूर्व विधायक हाजी बिटटन ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार.दिया।