बड़ौद: अवकाश के चलते गेहूं खरीदी केंद्र पर तुलाई बंद, किसानों ने डग बड़ौद मार्ग पर किया चक्काजाम
बडौद क्षेत्र के ग्राम कंकड़ेल के समीप स्थित सायलो उपार्जन केंद्र पर आज शुक्रवार को अवकाश के चलते गेहूं तुलाई कार्य बंद होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के लगभग डग बडौद मार्ग स्थित गोशाला के समीप चक्काजाम कर दिया। तुलाई नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभा