शाहजहांपुर: सगा चाचा निकला रिश्तों का दुश्मन, भतीजी को लेकर फरार, आहत पिता ने खाया जहर
जनपद के खुटार कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक सगा चाचा अपनी ही 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी को लेकर फरार हो गया। इस शर्मनाक घटना और लोक-लाज से आहत होकर किशोरी के पिता ने विषाक्त पदार्थ (जहर) खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए किशोरी को बराम