मांझी: पार्षद हत्याकांड: 12 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
Manjhi, Saran | Apr 26, 2026 मांझी नगर पंचायत के चर्चित पार्षद हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है । यह मामला मृतक वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर के पिता अशोक ठाकुर के फर्द बयान पर मांझी थाना कांड संख्या 220/26 के तहत दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में 12 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 20-25 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।