शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने चोरी की 2 बाइक और छुरे के साथ एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 9, 2026 मंगलवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 30 मई को शामली के बोहरा नर्सिंग होम के बाहर से बाबरी निवासी व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में तफतीश के बाद पुलिस ने शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आकाश नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की 2 बाइकें व एक छुरा बरामद किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।