कायमगंज: गांव शम्भू नगला में घायल अवस्था में मिला राष्ट्रीय पक्षी, वन विभाग ने पहुँचकर कराया उपचार
कायमगंज के गांव शंभू नगला में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला।ग्रामीणों ने मोर को गांव निवासी किशनपाल के समरसेबल की कोठरी के पास तड़पता हुआ देखा।इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी।वन विभाग के दरोगा जहीर खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने घायल मोर को सुरक्षित उठाकर राजकीय पशु चिकित्सालय कायमगंज पहुंचा।जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया।