काशी के अस्सी घाट पर DM हुए नाराज
छठ महापर्व के 48 घंटे पहले वाराणसी के जिला अधिकारी ने अस्सी से रविदास घाट तक निरीक्षण किया। घाट की स्थिति को देखने के बाद जिलाधिकारी ने नगर निगम के काम पर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम के अधिकारी से कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर घाट की स्थिति नहीं ठीक हुई तो हमें शासन को पत्र लिखना पड़ेगा। उन्होंने मौजूदा काम कर रहे ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी।