वाराणसी कचहरी में गाजियाबाद की घटना को लेकर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन, जज को हटाने की मांग की गई
गाजियाबाद में वकीलों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को वकीलों ने कचहरी में हड़ताल कर एक बजे विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस तरह से अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया आज उत्तर प्रदेश ही नहीं दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल किया है।