पलामू प्रमंडल के प्रमुख शहर मेदिनीनगर की जीवनरेखा मानी जाने वाली पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर अब स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। झामुमो नेता सन्नी शुक्ला और क्षेत्र के अन्य नागरिकों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।