बागबाहरा: लखनपुर के एक व्यक्ति को 11 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पटेवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनपुर के एक व्यक्ति को 11 लीटर देश महुआ शराब के साथ पटेवा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए , उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2 )की कार्रवाई की गई है । आरोपी धन सिंह महिलांग निवासी लखनपुर अपने घर की बाड़ी में शराब छुपा कर रखा हुआ था, मुखबिर की सूचना पर पटेवा पुलिस की टीम ने मौके पर दबीश देकर 11 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी धन सिंह महिलांग को गिरफ्तार किया है ।