मैनपुरी: मोहल्ला गाड़ीवान जुलापुरी में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान जुलापुरी में सत्यम पुत्र हरिओम का संदिग्ध परिस्थिति में रविवार की सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।