रामपुर: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की नई इकाई गठित, गुंजन सक्सेना ने कहा- परिषदीय शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाते हैं
Rampur, Rampur | May 10, 2026 रामपुर के कृष्णा विहार स्थित रामपुर सेवक कार्यालय में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की रामपुर इकाई का गठन हुआ। कार्यक्रम में गुंजन सक्सेना ने कहा कि परिषदीय शिक्षक शिक्षा के साथ देश का भविष्य भी तैयार करते हैं। इस दौरान श्वेता दोहन को जिलाध्यक्ष और एकता गुप्ता को जिला महामंत्री मनोनीत कर प्राधिकार पत्र वितरित किए गए। तस्वीर रविवार दोपहर दो बजे की है।