जसवंतनगर: प्राथमिक विद्यालय अंडावली में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उपहार देकर मनोबल बढ़ाने की कामना की गई
प्राथमिक विद्यालय अंडावली में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक मधुर श्रीवास्तव ने 17 विद्यार्थियों को उपहार देकर मनोबल बढ़ाया। विद्यालय में 85 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मधुर श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास और अनुशासन की सलाह दी। सहायक अध्यापक अतेंद्र प्रताप सिंह, स्नेह भदोरिया, शिक्षामित्र शांति देवी, गीता देवी मौजूद थी।