सूरतगढ़ के वार्ड-43 निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के लापता हो जाने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। सिटी थाना गुरुवार रात मिली जानकारी के मुताबिक इसे लेकर 49 वर्षीय व्यक्ति ने परिवाद दिया है। जिसमें बताया है कि उसके पुत्री 8 दिसंबर से लापता है और उसे शक है कि उसके पड़ोसी का रिश्तेदार एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।