नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 6 वाहनों को किया सीज
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुपईडीहा नेपाल सीमा नानपारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान के दौरान वाहनों से संबंधित अभिलेखों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का परीक्षण हुआ अभियान के अंतर्गत कुल 06 वाहनों को सीज कर थाना रुपईडीहा में जमा कराया गया तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 351 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।