कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कोलायत विधानसभा क्षेत्र की 15 नवीन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति जारी की गयी । जिसके तहत 36 करोड़ 71 लाख रूपये व्यय कर कुल 63.7 किमी डामरीकृत सड़कों का निर्माण किया जायेगा । इन सड़कों से लम्बे समय वंचित 15 ग्राम ढाणियों का सीधा जुड़ाव होगा।