चंदला: चंदला में महिला को जिंदा जलाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान पीड़िता की हुई मौत
चंदला थाना क्षेत्र में महिला साथी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी राम मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। वार्ड क्रमांक-3 की निवासी पुष्पा अहिरवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की।