हमीरपुर: पत्योरा के समीप आंधी से टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल, आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
मंगलवार को देर शाम आई तेज आंधी से पत्योरा के समीप हाई टेंशन लाइन का खंभा टूट जाने से आधा दर्जन गांवों के साथ गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग ने 24 घंटे बीत जाने के बाद खंभे को नहीं बदला है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पत्योरा के पूर्व प्रधान विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 6 बजे आ