चायल: पट्टी परवेजाबाद में भूमि विवाद की तीन शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
कौशांबी। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने तहसील चायल के ग्राम पट्टी परवेजाबाद में आयोजित कैम्प में भूमि विवाद की तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने गाटा संख्या 749, 269 और 750 की भूमि का सीमांकन व बटवारा कर विवाद का समाधान किया। इस दौरान एसडीएम चायल अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।