*शाहजहांपुर में जर्जर खड़ंजे पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:* बोले- सड़क नहीं बनी तो इस बार किसी को वोट नहीं देंगे
गांव कुईयां जमी कीरतपुर सिंधौली ब्लाक में आता है, विधानसभा तिलहर है, ग्रामीणों स्थानीय भाजपा विधायक को लेकर काफी नाराजगी थी, कहा 6 महीने पहले गांव आकर प्रस्ताव पास की जानकारी दी और अब फिर से विधायक बनाने पर खड़ंजा बनाने का वादा किया, यही वादा वह चुनाव से पहले भी कर चुकी हैं, ग्रामीणों ने कहा कि अब सिर्फ वादों का हम लोग क्या करेंगें।
वहीं स्थानीय भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा से जब उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने काॅल रिसीव नही की। इसलिए उनका पक्ष सामने नही आ पाया।