मंझनपुर: हरित भविष्य की ओर बढ़ा मंझनपुर, नगर पालिका के वृहद वृक्षारोपण अभियान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा एमआरएफ सेंटर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।