देवघर: देवीपुर के धोबना गांव में ज़मीन विवाद में मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल
देवीपुर थाना क्षेत्र के धोबना गांव में शनिवार दोपहर 3:00 बजे जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में घायल मुकेश यादव ने बताया कि घर बनाने को लेकर पटीदार द्वारा जबरदस्ती जमीन घेरा जा रहा था जिसको रोकने पर लाठी डंडे वह हथियार लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए