पट्टी: पट्टी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, सैकड़ों बीघा फसल जलकर हुई राख
शुक्रवार को आग ने एक साथ कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। कलियनापुर में करीब 12 से 13 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।वहीं बरहूपुर, नवाबाद, भिवनी और वारीकलां गांवों में भी आग ने विकराल रूप धारण कर सैकड़ों बीघा फसल को अपनी भेंट चढ़ा दिया। तेज हवाओं के चलते आग की लपटें और धुआं आसमान तक पहुंचता नजर आया। इस दौरान एक हार्वेस्टर मशीन के भी जल गया। क