गभाना: पिसावा क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पीड़ित पिता ने 3 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पिसावा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के कथित रूप से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पीड़ित पिता का आरोप है कि 29 जून को पड़ोसी गांव का एक युवक उसकी 12 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घर से नकदी भी गायब है।